accused of wrong tender on Corporation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निगम पर गलत निविदा जारी करने का आरोप

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 8:33 PM (IST)
निगम पर गलत निविदा जारी करने का आरोप
भरतपुर। रणजीत नगर स्थित सनातन धर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय की जमीन को लेकर एक बार फिर से नगर निगम और विद्यालय की प्रबंध समिति आमने-सामने है। प्रबंध समिति ने नगर निगम पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने और अपनी मर्जी से रोक के बावजूद चारदीवारी का निर्माण कार्य कराने की निविदा निकालने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि पिछले दिनों नगर निगम ने राठौड़ी करते हुए स्कूल की बेशकीमती करोड़ों की जमीन को प्रबंध समिति से जबरन छीन लिया और जिसे राजस्थान उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद स्कूल प्रबंध कमेटी को लौटा दिया, लेकिन कोर्ट के स्टे के बाद निगम ने फिर अडंग़ा लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी। सनातन धर्म स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा एवं डॉ. लोकेश जिंदल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर निगम आयुक्त एवं मेयर ने अदालत के आदेशों की अवहेलना एवं अवमानना करते हुए स्कूल के प्रबंध समिति के कब्जे वाली जमीन पर चारदीवारी एवं गेट निर्माण के लिए 29 नवंबर को निविदा सूचना प्रकाशित कराई है, जो गलत है। इस स्कूल परिसर में पहले से चारदीवारी हो रही है और निगम द्वारा न्यायालय की अवमानना की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रबंध समिति ने नगर निगम के मेयर, आयुक्त एवं पंजीकृत संवेदक को नोटिस देकर कहा है कि स्कूल की संपत्ति होने के बाद न्यायालय के आदेश पर लीज व कब्जा मिला है। इसके संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा 27 जुलाई को आदेश पारित किए गए हैं और आयुक्त द्वारा बेदखली के पारित आदेशों को न्यायालय एडीजे नंबर 3 में मामला लंबित है। इस पर 20 सितंबर को स्टे भी किया हुआ है।
समिति की ओर से पहले से चारदीवारी बनी हुई है एवं गेट भी लगा हुआ है। इसके लिए निगम को निर्माण की न तो आवश्यकता है और न ही निर्माण कार्य कराने का कोई अधिकार। उन्होंने इसे न्यायालय की अवमानना बताते हुए कहा है कि अगर निगम ने इस निविदा को नहीं रोका तो समिति को उच्च न्यायालय पीठ जयपुर व एडीजे नंबर 3 भरतपुर की अदालत में आयुक्त व महापौर के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा।
डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement