Accused arrested with 2 kg 7 hundred grams of ganja, 1 lakh rupees also seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 किलो 7 सौ ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये भी जब्त किए

khaskhabar.com: रविवार, 12 जनवरी 2025 4:04 PM (IST)
2 किलो 7 सौ ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये भी जब्त किए
भरतपुर। उद्योग नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 2 किलो 7 सौ ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 1 लाख 2 हजार 2 सौ 20 रुपये भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है वह कहां से गांजा लाता था और कहां-कहां सप्लाई करता था।सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया की 11 जनवरी को उद्योग नगर थाना अधिकारी हनुमान सहाय को मुखबिर की सूचना मिली थी की टोंटपुर के सामने कृष्ण वाटिका कॉलोनी में मानवेंद्र नाम के व्यक्ति के पास अवैध गांजा और गांजा बिक्री के लाखों रुपये हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर मानवेंद्र को उसके घर से पकड़ लिया।जिसके बाद मानवेंद्र के घर की तलाशी ली गई तो, उसके घर से 2 किलो 7 सौ ग्राम गांजा और गांजा बिक्री के 1 लाख 2 हजार 2 सौ 20 रुपये बरामद किए। जिसके बाद आरोपी मानवेंद्र कुंतल निवासी कृष्ण वाटिका कॉलोनी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है की वह गांजा कहां से लेकर आता था और कहां बेचता था।सीओ पंकज यादव ने बताया की आरोपी मानवेंद्र कुंतल काफी समय से गांजे का अवैध व्यापार कर रहा था। गांजे तस्करी को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है की आरोपी गांजे से बिक्री हुए पैसों को कहां लगाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement