Accident in Bharatpur between Gas tanker and Trolla, Trolla driver seriously injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैस टैंकर और ट्रोला की भिड़ंत, ट्रोला चालक गंभीर घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 सितम्बर 2017 2:09 PM (IST)
गैस टैंकर और ट्रोला की भिड़ंत, ट्रोला चालक गंभीर घायल
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में एक गैस टैंकर और ट्रोला की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रोला चालक गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर टैंकर व ट्रोला की टक्कर से नेशनल हाइवे पर काफी लम्बा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे। मिली जानकारी के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र में लुधावई टोल प्लाजा के समीप एक तेज गति से चल रहे ट्रोला चालक आगे चल रहे टैंकर के ब्रेक लगाने पर खुद को नियत्रित नहीं कर पाया और उसका ट्रोला आगे चल रहे टैंकर में जा टकराया जिसमें ट्रोला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों की टक्कर से हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे और हालात को काबू में कर जाम खुलवाया। टैंकर चालक ने कहा कि उनकी गाडी को जिला परिवहन विभाग के कर्मचारी ने रूकवाया। जिस पर पीछे से तेज गति से चल रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल ट्रोला चालक को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके की नजाकत को देखते हुए दमकल की गाडी़ को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कडी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement