accident between truck and bus, one dead at spot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक में घुस गई बस, हादसे में एक की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 08:39 AM (IST)
ट्रक में घुस गई बस, हादसे में एक की मौत
दौसा। शहर के कलक्ट्रेट सर्किल के पास तेज रफ्तार उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गई। हादसें में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई है। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक दोनों वाहनों के बीच में फंस गया। जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। इस हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में बस का चालक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन की यह बस बांदा से अजमेर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया व मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement