ACB arrested Patwari Surendra Verma red handed while taking bribe of Rs 85 thousand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसीबी ने पटवारी सुरेंद्र वर्मा को 85 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2024 5:02 PM (IST)
एसीबी ने पटवारी सुरेंद्र वर्मा को 85 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
-जमीन की गिरदावरी करने के बदले में की जा रही थी रिश्वत की मांग चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बापौली के पटवारी सुरेंद्र वर्मा को जमीन की गिरदावरी करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुए कि बापौली के पटवारी सुरेंद्र वर्मा द्वारा जमीन की गिरतावरी करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है जिस पर कार्यवाही करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता बरतते हुए की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement