Advertisement
कानोड़िया पीजी महिला कॉलेज में शैक्षणिक औऱ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का जलवा

‘रसरंग-फोक ऑफ इंडिया’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी व लावणी नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसमें कानोड़िया महिला महाविद्यालय प्रथम, महाराजा कॉलेज द्वितीय और कानोड़िया महिला महाविद्यालय की दूसरी टीम तृतीय स्थान पर रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने दो दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित पुस्तक विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए। ‘कूल शेफ’ कुकिंग प्रतियोगिता में पूजा आचार्य एवं रिषिता परमार प्रथम, श्रुति शर्मा व अंजली चांडक द्वितीय और नाबिहा शकील व नादिया कुरेशी तृतीय स्थान पर रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभा शर्मा ने प्रथम, दिव्या महावर ने द्वितीय और पायल महावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 7 मार्च को अंग्रेजी वाद-विवाद, डिज़ाइन मेनिया, परवाज ओपन माइक, हेयर डू, फेस पेंटिंग, खबर-मीडिया हंट और बीट्ज़-वेस्टर्न ग्रुप डांस प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। - प्रेस रिलीज।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


