ABVP workers celebrated Harmony Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस मनाया

khaskhabar.com: शनिवार, 06 दिसम्बर 2025 3:48 PM (IST)
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस मनाया
रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रूपवास नगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य यादवेन्द्र रावत के मुख्य आतिथ्य व नगर मंत्री विवेक गुप्ता एवं बंटी अंबेश के नेतृत्व में समरसता दिवस मनाया। साथ ही अम्बेडकर पार्क स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व आदर्श विद्या मंदिर में समरसता दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाल उनके जीवन मूल्यों को जीवन में उतारने की बात कही। वहीं समरसता दिवस पर समाज में सभी को जागरूक कर समानता लाने की भी बात कही। इस अवसर पर सह मंत्री मुरली कुशवाह, बृजमोहन सिकरवार, एन एल कर्दम, दिशान्त गोयल, राहुल ख़ैनवार, शुभम शर्मा, दीपक कुशवाह, करण, गोपेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement