ABVP scholarship application to increase performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रवृत्ति आवेदन बढ़ाने के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 4:53 PM (IST)
छात्रवृत्ति आवेदन बढ़ाने के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा। माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में एससी,एसटी की छात्रवृत्ति देने व आवेदन करने की तारिख बढाने की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। छात्रों ने गेट के बाहर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की। बाद में कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से समझाईस करके गेट को खुलवाया। एबीवीपी छात्रसंघ के महासचिव महावीर सरगरा ने कहा कि पिछले सत्र व इस सत्र की एससी व एसटी की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिल पायी है। जिसके कारण इन छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। इन्हे अपनी पाठ्यपुस्तके व यहां रहने का खर्च में भी परेशानी आ रही है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति आवेदन करने की तिथी समाप्त होने में भी सिर्फ दो ही दिन बचे है लेकिन अभी तक वेबसाईट ही नहीं खुल पायी है। जिसके कारण छात्र अपना आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके विरोध में हमने कॉलेज गेट बन्द करके प्रदर्शन किया है।

[@ कैटरीना और मिसेज खान के जलवों से मशहूर हो रहा हमारा झालाना ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement