ABVP released tribe rally poster in pratapgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनजाति रैली को लेकर किया पोस्टर का विमोचन

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 12:30 PM (IST)
जनजाति रैली को लेकर किया पोस्टर का विमोचन
प्रतापगढ़। जिला के अरनोद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरनोद तहसील द्वारा चुपना, दलोट व सालमगढ़ में जिला संयोजक रवि पण्डा ने बैठक आयोजित की व सभी जगह पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला संयोजक पण्डा ने बताया कि जनजाति क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर 31 सूत्री मांग पत्र लेकर 22 नवम्बर को उदयपुर में जनजाति रैली का आयोजन किया जाएगा। सम्भागीय आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक के दौरान तहसील सहसंयोजक मनीष अहारी ने सभी से रैली में चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अरनोद नगर उपाध्यक्ष विजेश नाथ, चुपना नगर मंत्री श्यामलाल डांगी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement