न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी अबु मुहम्मद अल-अदनानी की मौत हो गई है। हालांकि, रूस का दावा है कि जिन हवाई हमलों में अदनानी मारा गया है उनमें से कुछ युद्धविमान रूस के थे।