Abdul Basit says If there was any surgical strike Pak would have responded proportionately -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक हुआ होता तो भारत को तुरंत मुंहतोड जवाब मिलता: पाक उच्चायुक्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 11:57 AM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक हुआ होता तो भारत को तुरंत मुंहतोड जवाब मिलता: पाक उच्चायुक्त
नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार पीओके में भारत द्वारा किए गए सर्जीकल स्ट्राइक से इंकार करता आ रहा है। अब एक बार फिर से पाक के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत द्वारा 29 सितंबर को कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया गया। बासित ने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारत को इसका मुंहतोड जवाब मिलता। कल पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक से इंकार किया। अब्दुल बासित ने कहा कि अगर भारत की ओर से ऐसी कोई गतिविधी हुई होती तो मुंहतोड जवाब दिया जाता। साथ ही बासित ने कहा कि भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक को कोई वीडियो नहीं है। बासित ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात मनगढंत है। बासित ने कहा कि 29 सितंबर को एलओसी पर सिर्फ क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग हुई, जिसमें पाकिस्तान के दो जवान शहीद हुए।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement