Advertisement
असम में सड़क हादसे में छठ पूजा करके लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत

पुलिस के अनुसार, चाय बागान मजदूरों के परिवारों से ताल्लुक रखने वाले पीड़ित एक ऑटोरिक्शा से छठ पूजा कर लौट रहे थे।
सीमेंट से लदा ट्रक ऑटोरिक्शा से टकरा गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और जब ऑटोरिक्शा उल्टी दिशा से आया तो दुर्घटना हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक का चालक भाग गया।'
अलग-अलग ट्वीट में, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और वन और पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य, जो दक्षिणी असम के रहने वाले हैं, उन्होंने मौतों पर शोक व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के लिए एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


