Advertisement
'आप' की लिस्ट से साफ हुआ केजरीवाल की पार्टी का जहाज डूब रहा : वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया शिक्षा क्रांति का जनक होने का दावा करते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पाठशाला से मधुशाला का सफर इतने भ्रष्टाचारी ढंग से तय किया है कि अब उन्हें इस भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने क्लास के नाम पर पाठशाला में भी भ्रष्टाचार किया है। हर साल जो 9वीं और दसवीं में लाखों बच्चे फेल हुए हैं, उसका हिसाब देना होगा और गली-गली में जो शराब के ठेके खोले हैं, उसका भी हिसाब इनको देना होगा।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें दावा किया गया था, "राजनीति में केजरीवाल झुकेगा नहीं।" लेकिन, यह लिस्ट दिखाती है कि अरविंद केजरीवाल झुक भी गया है और टूट भी गया है। ये लिस्ट दिखाती है कि इसमें भ्रष्टाचारी भी है और परिवारवाद भी है। हमारा दिल्ली की जनता को एक ही संदेश है, "भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। सबसे बड़ी बात यह है कि मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है, उनकी जगह अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है। दूसरी तरफ दिलीप पांडे का टिकट काट दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


