AAP workers protest in Panchkula-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचकूला में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 11:49 PM (IST)
पंचकूला में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पंचकूला। आम आदमी पार्टी का कहना है कि आज से ठीक 100 दिन पहले जब मोदी सरकार के द्वारा नोटबंदी का फैसला लिया गया था तो हर तरफ भ्रम फैलाया गया कि जो नोटबंदी का विरोध करेंगे वो चोर कहलाएंगे। नोटबंदी को कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ा गया। यह भी कहा गया कि इससे देश में व्याप्त काला धन खत्म हो जाएगा, यहां तक कहा गया कि नोटबंदी से आतंकवाद से लडऩे में भी मदद मिलेगी। पार्टी की जिला पंचकूला ईकाई ने अपने जिला अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा के अध्यक्षता में इस मामले को लेकर आज शहर में प्रदर्शन किया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के बहकावे में आई देश की भोली भाली जनता देश हित के लिए चुप-चाप लाइन में लग गई। हजारों-लाखों घरों में जहां उनके बेटे बेटियों की शादी होनी थी पैसे की कमी के चलते शादी नहीं हो पाई। 100 से ज्यादा लोगों की लाइन में खड़े-खड़े मौत हो गई। हजारों लोग पैसे की तंगी के चलते सदमे से, खाने की सामान की कमी से, मजदूरी न मिलने से और जीवन में आने वाली अन्य तंगियों के कारण मौत हो गई। उन्होंने कहा कि लाखों लोग काम से निकाल दिए गए और वो अपने घरों की तरफ पलायन करने लगे,फिर भी मीडिया के कुछ चैनल मोदी की तारीफ करते रहे। आम आदमी पार्टी पंचकूला के अध्यक्ष योगेशवर शर्मा ने बताया कि गोवा में मोदी ने जनता से सहयोग मांगते हुए कहा था कि अगर मैं गलत निकलू तो मुझे चोराहे पर लटका दीजिएगा, आज नोटबंदी को 100 दिन पूरे हो गए हैं। जितना पैसा 500 और 1000 के पुराने नोट का था वो पूरा सरकार के पास वापिस आ गया, तो कालाधन किसके पास मिला, या मिला नहीं आज तक स्पष्ट नहीं हुआ? क्या सारा कालाधन उन गरीबों के पास था जो ईमानदारी से लाइन में खड़ा था?
जिला अध्यक्ष योगेशवर शर्मा ने आगे बताया कि जिस नोटबंदी को कालेधन से जोड़ा जा रहा है आम जनता को ही नहीं पता की कितना कालाधन आया है। आज आम आदमी पार्टी पंचकूला ने इस मुद्दे को लेकर सेक्टर 9 की मार्केट में लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया और आगे भी चलाएगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक जनवरी को रोहतक में जब नोटबंदी के दौरान हो रही मौत और फैल रही अनियमितताओं के विरोध में तिजोरी तोड़-भंडाफोड़ रेली हुई थी, तब जिला अध्यक्ष उनकी तरफ से हजारों लोगों ने रैली में भाग लिया था। नोटबंदी के बाद लोगों को जो दिक्कतें हुई उन्हें सरकार भूल चुकी है। और अब एटीएम में पैसे भेजने में सरकार राजनीति कर रही है। एक सर्वे के अनुसार उत्तर में 84 प्रतिशत एटीएम में पैसे हैैं दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर में जहां कोई चुनाव नहीं है वहां 80 प्रतिशत एटीएम खाली हैं।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी की विफलता को इस बात से आंका जा सकता है कि दिसंबर के महीने में नोटबंदी के नियमों में दिन में तीन-चार बदलाव किया जाता था, और नोटबंदी से पहले कहा गया कि इससे आतंकवाद रूकेगा, देश में रखा कालाधन बाहर आएगा और बाद में कहा गया नोटबंदी तो देश को कैशलेस करने के लिए की थी। और हाल में प्रधानमंत्री के सलाहकार ने ये कहा कि नोटबंदी रियल एस्टेट की कीमतों में गिरावट लाने के लिए किया जा रहा है।
इस मौके पर भूषण मित्तल, सुशील मेहता, सुदेश मलिक, मधू गोस्वामी, बलदेव सिंह, गुरप्रीत, संजू, मनप्रीत, विरेंदर गुप्ता, मनीष तंवर, यातिन कमबोज व कपिल खनेजा भी उपस्थित रहे।

[# शादी के बहाने बुलाया, दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बनाया]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement