AAP unlikely to contest Gujarat assembly elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव से दूर रहेगी ‘आप’!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 11:26 AM (IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव से दूर रहेगी ‘आप’!
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) का इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव नहीं उतरने का मानस बन रहा है। पहले पार्टी ने चुनाव लडऩे की तैयारी की थी और गुजरात में एक बड़ी रैली कर चुनाव लडऩे का ऐलान करने की प्लानिंग थी, लेकिन पंजाब विधानसभा के नतीजों और पार्टी में चल रहे आंतरिक कलह के मद्देनजर पार्टी ने इस पर फिर से विचार करने का फैसला किया। बुधवार देर रात तक पार्टी के गुजरात के नेता और गुजरात प्रभारी गोपाल राय के बीच मीटिंग हुई। गुजरात नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुजरात के 182 विधानसभा सीटों की डिटेल रिपोर्ट भी सौंपी। सूत्रों के मुताबिक, लंबी चर्चा के बाद लगभग सभी नेता इस बात से सहमत दिखे कि अभी गुजरात विधानसभा चुनाव लडऩे की जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, आखिरी फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। गुजरात से आए 15 आप नेताओं के साथ पार्टी नेता गोपाल राय, आशीष खेतान, आशुतोष की मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक, इसमें कुछ देर के लिए अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। केजरीवाल ने गुजरात के नेताओं से कहा कि पंजाब, गोवा से पहले की स्थिति अलग थी और अब स्थिति काफी बदल गई है, लेकिन अगर गुजरात यूनिट के नेताओं को लगता है कि गुजरात में आम आदमी की सरकार बन सकती है तभी चुनाव लडऩा चाहिए। गुजरात के एक नेता ने कहा कि हम लोग गुजरात में काम कर रहे हैं तो हमें लग रहा है कि हम चुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन कई बार तटस्थ पर्यवेक्षक (न्यूट्रल ऑब्जर्बर) बनकर देखने पर यह भी लग रहा है कि अभी और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी वित्तीय फ्रंट पर भी हमारा मजबूत नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement