aap party start campaing in haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री और मुख्यमंत्री के घर के बाहर खूंटे से बंधी नजर आएंगी आवारा गाय

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 4:58 PM (IST)
मंत्री और मुख्यमंत्री के घर के बाहर खूंटे से बंधी नजर आएंगी आवारा गाय
रोहतक। हरियाणा में गायों की दुदर्शा की वास्तविक तस्वीर प्रदेश वासियों को दिखाने तथा हरियाणा सरकार के इस मामले में बेनकाब करने के लिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को रोहतक से प्रदेशव्यापी खूंटा गाड़ अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लावारिस गायों को पकडकऱ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास के आगे बांध दिया। हरियाणा सरकार पर गायों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने हाल ही में सेल्फी विद लावारिस काऊ कार्यक्रम प्रारंभ किया था। इस कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में शनिवार से लावारिस गायों को पकड़ते हुए खूंटा गाड अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने हेलीकाप्टर पर तो पांच करोड़ रुपए से अधिक किराया अदा किया है जबकि गायों के पालन-पोषण के लिए अभी तक केवल चार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस लिहाज से हरियाणा में एक गाय को रोजाना केवल 21 पैसे ही चारे के लिए मिल रहे हैं। इस अभियान के दौरान लावारिस गायों को पकड़ कर प्रदेश के सभी मंत्रियों के घरों के आगे बांधा जाएगा। आप कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए डी पार्क आदि क्षेत्र से होते हुए वित्त मंत्री के आवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने बैरीकेड लगाकर आप कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस बीच आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। पुलिस की रोक के बावजूद आप कार्यकर्ता वित्त मंत्री के आवास के आगे गायों को बांधने में सफल रहे। नवीन जयहिंद ने कहा कि रोहतक से शुरू किया गया अभियान प्रदेश के सभी जिलों से होते हुए करनाल में समाप्त होगा। जहां आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आवास के आगे गाय बांधेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement