aap party relation from Punjabs anti-separatist forces : Sukhbir Singh Badal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आप पार्टी के पंजाब विरोधी अलगाववादी ताकतों से हैं संबंध : बादल

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 9:30 PM (IST)
आप पार्टी के पंजाब विरोधी अलगाववादी ताकतों से हैं संबंध : बादल
लुधियाना। पंजाब के उपमु यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोक विरोधी और पंजाब विरोधी इस पार्टी के अलगाववादी ताकतों के साथ सीधे संबंध हैं। यहां शहर में शुक्रवार को निरवाणा क्लब में उपमु यमंत्री ने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि यदि कोई नेता या कोई अन्य व्यक्ति आप नेताओं पर भ्रष्टाचार के दोषों संबधी लिखित शिकायत देता है तो सरकार उसकी जांच करवाने के लिए तैयार है। उन्होंने दोष लगाया कि विभिन्न पार्टियों और लोगों द्वारा नकारे गए नेताओं के साथ बनी इस पार्टी के नेताओं का मु य एजेंडा केवल और केवल पंजाब को लूटना है। इससे पूर्व व्यापारियों से मुलाकात के अवसर पर बादल ने कहा कि सरकार ने पंजाब के लोगों ओैर व्यापारियों के साथ जो वादे किए उन पर अकाली भाजपा सरकार खरी उतरी है और राज्य को बिजली में आत्मनिर्भर राज्य बनाया। देश का बेहतरीन सडक़ीय जाल बिछाया, बेहतर हवाई संपर्क स्थापित किए और उद्योगपतियों की सुविधा अनुसार रियायतें दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब उद्योगों को सबसे सस्ती बिजली देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है और आजाद हिंदुस्तान में पहली बार किसी राज्य ने औद्योगिक बिजली दरों में कटौती की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement