Advertisement
आप ने केजरीवाल के लिए लगाई जनता की अदालत, भाजपा का विरोध प्रर्दशन

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन, गोपाल राय, आप नेता दुर्गेश पाठक समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम में शामिल होने के पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने 'केजरीवाल संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है', 'जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए' जैसे नारे लगाए।
वहीं रविवार को ही इससे थोड़ी ही दूरी पर कनॉट प्लेस में बीजेपी, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को शीश महल नाम देते हुए एक प्रदर्शनी लगाई गई है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले, बिजली की दरों में बढ़ोतरी और दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर भी भाजपा यहां लोगों से संपर्क एवं उन्हें जागरूक कर रही है।
दिल्ली बीजेपी के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के कारनामे देखें इसलिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है। रविवार को भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली से चुने गए भारतीय जनता पार्टी के सांसद व विधायक भी शिरकत कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कुछ ही दूरी स्थित जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


