Advertisement
कंगना राणावत के किसान विरोधी बयान पर भड़की आप, किया रोष प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि ये कंगना राणावत नहीं बीजेपी की मानसिकता बोल रही है। बीजेपी के जितने लोगों ने किसानों को गालियां दी बीजेपी ने उनको उतने ही बड़े बड़े पदों पर बैठाया और कंगना राणावत को भी इसी का इनाम दिया व सांसद बनवाया। जिन अफसरों ने किसानों पर गोलियां चलाई बीजेपी उन अफसरों को मेडल देती है। बीजेपी इस देश के किसान से नफरत करती है। जितनी नफरत बीजेपी ने किसानों से की हिंदुस्तान के इतिहास में अंग्रेजों के सिवाय किसी ने नहीं की।
उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों से इसीलिए नफरत करती है क्याेंकि उसको किसानों के सामने झुकना पड़ा था और तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। आज बीजेपी किसानों से वहीं बदला ले रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी बीजेपी किसानों का रास्ता बंद रखती है और किसानों पर झूठे केस दर्ज करती है। बीजेपी ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांभू ने कहा ये देश के लिए बड़े दुख की बात है कि सत्ता में बैठी बीजेपी देश के अन्नदाता को परेशान करती है और उससे नफरत करती है। बीजेपी देश के उन किसानों से नफरत करती है जो देश का पेट पालने का काम करते हैं। अब यही किसान हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। प्रदर्शन में प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार,जिला सचिव शाम मेहता, महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरोज मानव, जिला पार्षद जसदेव निक्का, संदीप कौर, गुरचरण सिंह फौजी, बलविंद्र बराड़, प्रदीप सचदेवा, मैक्स साहुवाला, दर्शन कौर, रोहतास तेतरवाल, हंस राज सामा, सुभाष शर्मा, जतिन वर्मा, जीतो बाई और मास्टर हरबंस लाल सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


