AAP accuses PM of forcing wrong policies on people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM की नीति,नीयत दोनों खराब:AAP

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 6:41 PM (IST)
PM की नीति,नीयत दोनों खराब:AAP
भोपाल। आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने वादे पर अमल करने की गुजारिश की है। आप ने मोदी को सोमवार को भोपाल के जिंसी चौराहे पर आकर सजा स्वीकारने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में जनता से कहा था,नोटबंदी के फैसले के 50 दिन बाद यदि कोई कमी रह जाए तो आप मुझे जहां भी जिस चौराहे पर बुलाएंगे, मैं सजा भुगतने को तैयार हूं। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने रविवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है, किसान परेशान है, लाखों लोगों की नौकरियां जा रही हैं। अपना ही पैसा पाने के लिए बैंक की कतार में घंटों खडे रहने के कारण सौ से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अग्रवाल का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने अपने करीबी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया, उनके बैंक कर्ज माफ किए जा रहे हैं। कालाधन और भ्रष्टाचार मिटाने की बात वह महज लोगों गुमराह करने के लिए कह रहे हैं। प्रधानमंत्री की नीति और नीयत दोनों खराब है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement