Aamers Lebuya resort seal, no longer opened-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमेर का लेबुआ रिसोर्ट सील, अब नहीं खुल सकेगा

khaskhabar.com: बुधवार, 13 जून 2018 10:18 AM (IST)
आमेर का लेबुआ रिसोर्ट सील, अब नहीं खुल सकेगा
जयपुर। आमेर के नाहरगढ़ वन अभ्यारण्य में बना लेबुआ रिसोर्ट को जेडीए ने सील कर दिया है।बुधवार को इसे स्थायी रूप से बंद करने के लिए रिसोर्ट के बाहर दीवार बनाने काम शुरू कर दिया गया है। इससे पहले इसका रजिस्ट्रेशन खारिज किया जा चुका। ये हाईप्रोफाइल मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिसके बाद टूरिज्म, फॉरेस्ट, जेडीए की संयुक्त मीटिंग में इसका फैसला लिया था। बहरहाल सीलिंग की रूटीन प्रक्रिया के बाद बुधवार को मौके पर दीवार आदि बनाई जाएगी। इसके लिए एडिशनल एसपी और चीफ एनफोर्समेंट अधिकारी राजेंद्र सिंह ने निदेशक इंजीनियर ललित शर्मा को सूचित कर दिया है। आदेशानुसार अब इसे होटल के रूप में काम नहीं लिया जा सकेगा। नाहरगढ़ अभ्यारण्य में होने के कारण लेबुआ रिसोर्ट बहुत कम समय में ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो गया था। पर्यटक यहां से वन्य जीवों को विचरण करते देखते थे। रात के समय यहां होने वाली पार्टियों से वन्यजीवों की शांति भी भंग होती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement