Advertisement
दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान में भी अरबों रुपए वापस कराए सरकार-आप

आम आदमी पार्टी राज्य की वसुंधरा सरकार से मांग करती है कि वह दिल्ली की ‘ आप ’ सरकार के तर्ज पर शिक्षा का बजट कुल बजट का 25 फीसदी रखकर राजस्थान के छात्रों का भविष्य संवारने के प्रति गंभीरता दिखाएं, जिससे कि सरकारी स्कूलों की दशा में वास्तविक सुधार कर यहां शिक्षा के बुनियादी ढ़ाचे में वास्तविक सुधार हो सके, क्योंकि इससे प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर पूरी तरह अंकुश संभव हो सकेगा, ऐसा दिल्ली को आप सरकार ने पिछले तीन वर्षो में दिल्ली में कर के दिखाया है जिसका लोह आज पूरा विश्व मानता है।
अशोक जैन ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की लूट को जिस भांति नियंत्रित किया वह देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर निजी स्कूलों की लूट को नियंत्रित करने का अनुपम उदाहरण बना। यहां सरकार ने 554 स्कूलों को अनाप-शनाप फीस लेने पर उसे अविभावकों को अविलंब लौटाने के आदेश दिए तथा ऐसा न करने पर इन्हीं 554 स्कूलों के अधिग्रहण की चेतावनी तक दे दी, जिससे इन स्कूलों को अभिभावकों से वसूले अरबों रूपए नौ फीसदी ब्याज दर के साथ लौटाने पड़े दिल्ली की इस इच्छा शक्ति से न सिर्फ शिक्षा के नाम पर निजी स्कूलों की लूट पर प्रतिबंध लगा बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों के चलते दिल्ली विश्व पटल पर उभरी।
अशोक जैन मांगरोल ने कहा कि वसुंधरा सरकार के “ कालेज ड्रेस कोड ” जैसे अपरिपक्व फैसले को शीघ्र वापस लेने के साथ - साथ प्राइवेट स्कूलों की लूट पर यथा शीघ्र अंकुश लगाएं अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में चल रही इस लूट के पीछे सरकार की पैंतरे बाजी के सच को जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


