aadhar card registration camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आधार कार्ड पंजीकरण शिविर में उमड़ी भीड़

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2017 4:36 PM (IST)
आधार कार्ड पंजीकरण शिविर में उमड़ी भीड़
भरतपुर। छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनाने को लेकर रविवार को भूरी सिंह व्यायामशाला के पास स्थित संस्कार वैली स्कूल में आधार कार्ड पंजीयन शिविर लगाया गया। जहां आधार कार्ड की जरूरत के चलते शिविर में दो साल से छह साल के बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए। संचालक महेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए उनसे प्रमाण पत्र के साथ राशन कार्ड की काॅपी के दस्तावेज मांगे गए। साथ ही बच्चों के माता पिता के आधार कार्ड की काॅपी भी मान्य प्रमाण पत्र के रुप में लगाई गई। आधार कार्ड पंजीकरण शिविर निशुल्क था। रविवार को लगे शिविर के दौरान तेज गरमी के बावजूद बच्चों के परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement