Aadhaar card mobile number linking: Government simplifies verification process-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब घर बैठे ही आधार से लिंक करे अपना सिम कार्ड

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 9:31 PM (IST)
अब घर बैठे ही आधार से लिंक करे अपना सिम कार्ड
नई दिल्ली। केंद्र सरकार सिम कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया को आसान करने जा रही है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मोबाइल यूजर्स अब घर बैठे ही मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर पाएंगे। मोबाइल नंबर से आधार कार्ड लिंक कराने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए सरकार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) और आपके घर पर रि-वेरिफिकेशन की सुविधा दे सकती है। अभी तक मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने के लिए एनरॉलमेंट सेंटर जाना होता था। मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिया जाएगा कि वह रि-वेरिफिकेशन मोबाइल यूजर के घर पर उपलब्ध कराएं। इसका फायदा वरिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों और दिव्यांगों को मिलेगा। मोबाइल कंपनियों को कहा गया है कि वह ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए पूरा तंत्र तैयार करें, जिससे यूजर्स को परेशानी न हो। नया मोबाइल नंबर लेने के लिए आधार कार्ड पहले से अनिवार्य है, लेकिन सरकार ने पुराने यूजर्स को भी अपना सिम आधार से लिंक करने को कहा है। इसके अलावा मौजूदा मोबाइल ग्राहकों के लिए आधार ओटीपी आधारित पुन: सत्यापन की सुविधा भी शुरू की गई है। टेलिकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया गया है कि वे मोबाइल ग्राहकों के लिए ओटीपी आधारित पुन: सत्यापन की प्रक्रिया शुरु करें। ऑपरेटर्स को इसके लिए एसएमएस या आईवीआरएस या उनके मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement