भरतपुर। शहर के करीब से निकल रहे एनएच 11 पर रामपुरा के नजदीक कार की टक्कर से एक इंजीनियरिंग कॉलेज की शिक्षिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कॉलेस से लौटते समय नेहा अग्रवाल पुत्री कृष्णा अग्रवाल की स्कूटी को स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल शिक्षिक को आर बी एम हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।