A very vicious young man posing as a fake IPS officer in Udaipur Circuit House.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर के सर्किट हाउस में फर्जी आईपीएस बनकर ठहरा युवक बेहद ही शातिर, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जनवरी 2024 6:31 PM (IST)
उदयपुर के सर्किट हाउस में फर्जी आईपीएस बनकर ठहरा युवक बेहद ही शातिर, यहां पढ़ें
उदयपुर। यहां सर्किट हाउस में फर्जी आईपीएस बनकर ठहरे युवक के खिलाफ पुलिस के खुलासे जारी हैं। फर्जी आईपीएस बनकर उसने ना केवल अपने परिवार, समाज, गांव के लोगों को ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों को भी झांसे दिए। यहां तक उसने राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के नाम फर्जी पत्र तैयार कर उन्हें फेसबुक तथा अन्य सोशल अकाउंट पर शेयर कर लोगों को झांसे में रखा। यहां उसके व्यवहार तथा बातचीत के अंदाज से सर्किट हाउस मैनेजर को शंका हुई और वह पकड़ में आ गया। बताया गया कि कोटपुतली का रहने वाला 24 वर्षीय सुनील सांखला यहां अपने मित्र इंद्राज सैनी, अमित चौहान तथा सत्यानारायण कनोलिया के साथ उदयपुर घूमने आया था। बुधवार को वह एक ऑटो के जरिए सर्किट हाउस पहुंचे थे। जहां सुनील सांखला ने अपना परिचय आईपीएस अधिकारी के रूप में दी और बताया था कि उसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र में बताई। फर्जी आईडी के जरिए उसने कमरा तो बुल करा लिया लेकिन उसके व्यवहार को लेकर सर्किट हाउस मैनेजर को शक हुआ तो उसने हाथीपोल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची तथा उन्होंने सुनील सांखला को सैल्यूट किया लेकिन वह पकड़ा गया। सीधे हाथ की जगह उल्टे हाथ से सैल्यूट करने पर पुलिस को यकीन हो गया था कि वह आईपीएस नहीं है। उसे तथा उसके साथियों से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने खुलासा कर दिया कि वह आईपीएस नहीं। केवल अपने मित्रों पर रौब जमाने के लिए आईपीएस बनकर घूमने आया था।
आईपीएस बताकर कर ली थी सगाई, साथ में साले को लाया था घुमाने
पुलिस जांच में पता चला कि सुनील सांखला ने न केवल अपने परिवार को झांसे में रखा, बल्कि समाज तथा ग्रामीणों को भी झांसे में रखा। उसने आईपीएस बनकर सगाई भी कर ली और अपने साले अमित को उदयपुर घुमाने साथ में लाया था। पुलिस ने यह भी बताया कि उसने अपने परिवार तथा गांव के लोगों को बताया था कि यूपीएससी परीक्षा में उसकी 263 वीं रैंक मिली और उसे महाराष्ट्र कैडर में आईपीएस की नियुक्ति मिली। जब भी वह गांव आता तो वर्दी में आता था। जिसके लिए उसने ऑनलाइन वर्दी खरीदी तथा स्टार तथा अन्य बैज बाजार से खरीद लिए थे। इसके चलते परिवार, समाज के लोगों ने ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों ने भी उसका सार्वजनिक रूप से सम्मान किया था।

सीएम के नाम फर्जी पत्र बनाकर किए थे वायरल
आरेापी सुनील ने राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत था हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के नाम तथा सरकारी सील के फर्जी पत्र तैयार किए जो उसके आईपीएस बनने पर शुभकामनाओं से जुड़े थे। यहां तक उसने फर्जी न्यूज भी तैयार कराई और उन्हें फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया ताकि लोग उस पर भरोसा कर सकें। हालांकि इस फर्जीवाड़े के बावजूद वह कभी पकड़ा नहीं गया। यहां तक वह विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज चैनल में अपने इंटरव्यू प्रकाशित करा और चलवा चुका था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement