Advertisement
ओमिक्रॉन अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए झटका : सिंधिया

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने बुधवार से नए मानदंड लागू कर दिए हैं और अब इन देशों से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए जाना होगा और सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन अनिवार्य होगा।
आठवें दिन, यात्री फिर से आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए जाएगा और एक नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही उसे स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
सिंधिया ने यह भी कहा, "हमने देश में उन हवाई अड्डों की पहचान की है जहां इन 11 देशों के यात्री आएंगे और उनके टेस्ट की पर्याप्त व्यवस्था करेंगे।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोविड टीकों की दोनों खुराक वाला व्यक्ति भी ओमिक्रोन से संक्रमित हो सकता है, इसलिए, वैक्सीन की दोहरी खुराक वाले व्यक्तियों को हवाई अड्डों पर आरटी-पीसीआर परीक्षण से छूट नहीं दी जा सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


