शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिमाचल प्रदेश
विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं सत्यापन परिषद द्वारा ए- प्लस ग्रेड
मिलने पर कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी, शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों तथा
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विश्वविद्यालय को ए- प्लस ग्रेड मिलने पर सन्तोष व्यक्त
करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय को इससे भी ऊंचा
दर्जा मिलेगा तथा इसे और अधिक धन राशि भी प्राप्त होगी। इससे बेहतर अधोसंरचनात्मक
सुविधाओं का सृजन किया जा सकेगा और विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो
सकेगी।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...