Advertisement
सीमा पर आईएसआई का नया जासूस गिरफ्तार, जासूस ने ऑपरेशन सिंदूर की भी भेजी थी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी भेजी
हनीफ खान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव का रहने वाला है, जिससे उसका सीमावर्ती क्षेत्रों मोहनगढ़, घड़साना एवं अन्य में आसानी से आना-जाना था। पूछताछ में पता चला कि वह महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों और सेना के मूवमेंट की जानकारी रखता था। यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था और सेना के आवागमन की जानकारी साझा कर रहा था।
केंद्रीय पूछताछ केंद्र जयपुर पर विभिन्न आसूचना एजेंसियों द्वारा पूछताछ एवं मोबाइल तकनीकी जांच में यह भी साबित हुआ कि वह पैसों के बदले सेना की सामरिक जानकारी आईएसआई को दे रहा था। इन गंभीर आरोपों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीआईडी इंटेलिजेंस ने राजकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार 25 सितंबर को हनीफ खान को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि 2025 में जैसलमेर से जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


