A massive fire broke out due to short circuit in a food stall, the fire brigade brought it under control-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फूड स्टॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2024 6:54 PM (IST)
फूड स्टॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज वन सोसाइटी के पास एक फूड स्टॉल में अचानक आग लग गई। आग भीषण थी और देखते ही देखते पूरा स्टॉल जलने लगा। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी के पास बुधवार दोपहर को एक चाइनीज फूड स्टॉल में अचानक से आग लग गई। स्टॉल में काम करने वाले लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया और धू-धू करके पूरा स्टॉल जलने लगा। कुछ ही देर में आग ने पूरे स्टॉल को अपनी आगोश में ले लिया और वह जलकर राख हो गया। सूचना के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता पूरा स्टॉल जल चुका था। उसमें रखा हुआ काफी सामान भी जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement