Advertisement
यूपी में एक शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद किया सरेंडर

वे गुडंबा थाना क्षेत्र के जहीरापुर मोहल्ले में ठहरे थे।
एडीसीपी ने कहा, "शकिल और गुलशन कुछ साल पहले अलग हो गए थे। शकील के खिलाफ बिहार के एक पुलिस स्टेशन में मामला चल रहा है और जमानत पर रिहा होने से पहले उसने एक महीना जेल में बिताया।"
उन्होंने कहा कि आरोपी खुद थाने में हाजिर हुआ। शकील ने रविवार शाम को वारदात को अंजाम देने के कुछ देर बाद थाने में सरेंडर कर दिया।
एडीसीपी ने कहा कि दंपति के बीच निजी मुद्दों को लेकर मतभेद थे। एडीसीपी ने कहा, "आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसका गुलशन के साथ एक घरेलू मुद्दे पर विवाद था, जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी।"
एक यात्री ने पीड़िता को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


