Advertisement
कर्नाटक में स्कूली बच्चों के एक समूह को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांच अन्य बच्चे बाल-बाल बचे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाना था और बस चालक मौके से भाग गया।
स्कूली बच्चों को कुचलने के बाद बस सड़क किनारे एक घर से जा टकराई, जिससे घर का छत क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बस पर पथराव कर दिया। उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों द्वारा लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के बारे में नियमित रूप से संज्ञान में लाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की।
निजी बस का स्वामित्व एमडीएस एंड संस के पास है। ड्राइवर को बच्चों को वाहन में बैठाने के लिए उनके पास रुकना था, लेकिन उसने बस बच्चों पर चढ़ा दी। आगे की जांच जारी है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


