Advertisement
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही बनेगा विकसित राजस्थान : भंसाली

जिला खेल अधिकारी भरत सिंह गुर्जर ने बताया कि दौड़ का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से होकर घूमर होटल रोड, राईका बाग पुलिया एवं पावटा चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर पर संपन्न हुई। निर्धारित मार्ग पर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि इस दौड़ में स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी/एनएसएस, हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड, नगर निगम, पुलिस विभाग, आरएसी, खेल विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ‘रन फॉर विकसित राजस्थान 2025’ न केवल एक दौड़ है, बल्कि यह स्वस्थ, सशक्त और विकसित राजस्थान के निर्माण का जनआंदोलन है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


