A case of rape on the doctor in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश में झोलाछाप चिकित्सक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

khaskhabar.com: रविवार, 11 नवम्बर 2018 3:50 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में झोलाछाप चिकित्सक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
लखनऊ/शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाजहांपुर जिले के अल्लागंज थाने की पुलिस ने शनिवार रात फरूखाबाद जिले के एक झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ एक किशोरी को उसके घर से अगवा कर अपने निजी अस्पताल में बंधक बनाकर कथित रूप से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया है शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा ने रविवार को कहा कि घटना सात नवंबर की बताई जा रही है। जिले में अल्लागंज थाना क्षेत्र के खजुरिया नगला गांव में रहने वाली एक महिला ने उनके समक्ष पेश होकर कहा कि वह फरूखाबाद जिले के घटियाघाट में निजी अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप चिकित्सक विनोद कुशवाहा के यहां मरीज ले जाने का काम करती है। महिला ने कहा कि सात नवंबर को चिकित्सक उसके घर गया और अकेली घर में रही 16 साल की उसकी बेटी को बहाने से अपने साथ ले गया। चिकित्सक ने अपने निजी अस्पताल में उनकी बेटी को रातभर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन चिकित्सक उसकी बेटी को जिले के बघार पुल के पास छोड़ कर फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement