A campaign is underway at a fast pace to strengthen the organisation down to the booth level: Sanjay Dutt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 10, 2026 4:01 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए तेज़ी से चल रहा है अभियान : संजय दत्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अगस्त 2026 1:55 PM (IST)
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए तेज़ी से चल रहा है अभियान : संजय दत्त
खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा में पार्टी संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुख बनाने की दिशा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश की समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक 7 अगस्त 2026 को लैंडमार्क रिजॉर्ट, सोनीपत में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि संगठन को नियमित, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक माह निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मासिक बैठक प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख के बीच, जबकि जिला कांग्रेस कमेटियों की मासिक बैठक 1 से 10 तारीख के बीच आयोजित की जाती है। इसके उपरांत 10 से 15 तारीख के बीच जिला कांग्रेस कमेटियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें प्रदेश प्रभारी संजय दत्त स्वयं भाग लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, मंडल एवं बूथ स्तर पर संगठन गठन, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि हरियाणा में 180 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में से लगभग 150 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके साथ ही 10 जिलों में मंडल स्तर का गठन भी पूरा हो चुका है, जबकि शेष जिलों में यह प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी। मंडल गठन के बाद पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन के गठन का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा, कांग्रेस का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त संगठन तैयार करना है जो हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ पर जनता की आवाज़ बने। नियमित समीक्षा, जवाबदेही और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही आने वाले समय में कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, "प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को पूरी मजबूती के साथ खड़ा किया जा रहा है। ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर कांग्रेस जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी। हमारा उद्देश्य ऐसा अनुशासित, जवाबदेह और संघर्षशील संगठन तैयार करना है जो जनहित के हर मुद्दे पर मजबूती से जनता की आवाज़ उठाए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement