A bus port will be set up soon in Sonipat: CM Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनीपत में जल्द ही एक बस पोर्ट स्थापित किया जाएगा : CM मनोहर लाल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 5:42 PM (IST)
सोनीपत में जल्द ही एक बस पोर्ट स्थापित किया जाएगा : CM मनोहर लाल
चण्डीगढ़। हरियाणा के सोनीपत में जल्द ही एक बस पोर्ट स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 21600 रूपए प्रति वर्ग मीटर की दर से सोनीपत के सैक्टर-7 में 8.86 एकड़ के एक संस्थागत प्लाट के आंबटन के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सोनीपत में स्थापित किए जाने वाला यह बस पोर्ट अपनी तरह की पहली ऐसी परियोजना है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की मंजूरी के साथ संस्थान में मौजूदा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) मुरथल, सोनीपत के विस्तार और संस्थान में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों के संचालन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। अब, इस संबंध में भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement