Advertisement
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मिस कॉल नम्बर और वेबसाइट जारी की

अजय माकन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की भावना, गरीब अमीर के बीच बढ़ रही खाई और एक विशेष वर्ग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सरकार द्वारा फायदा पहुंचाने के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी देश की आवाज बनकर देशवासियों के हितों और सामाजिक समानता व सदभाव बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से 7 सितम्बर को की। उन्होंने कहा कि दिल्ली भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है। और हजारों की संख्या में मौजूद दिल्ली की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता 24 दिसम्बर, 2022 को प्रात: 6 बजे बदरपुर बॉर्डर पर राहुल गांधी जी का स्वागत करेंगे यात्रा शाम को लाल किले तक पहुंचेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


