Amit Shah live in Lucknow: In 3 years, Modi Govt established India as world leader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाह बोले-नीतीश भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे, हमने कोई दल नहीं तोडा

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2017 1:48 PM (IST)
शाह बोले-नीतीश भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे, हमने कोई दल नहीं तोडा
लखनऊ। अमित शाह का तीन दिवसीय यूपी दौरे का आज अंतिम दिन है। आज सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल और योगी सरकार के 3 महीने एक साथ पूरे हो रहे है। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 3 साल में परिवर्तन महसूस किया है। उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लेने वाली सरकार देश को दी। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में निर्णय लेने की कमी रही और कांग्रेस की सरकार में 12 लाख करोड रुपये के घोटाले हुए थे। अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर में सुधार किया है। शाह ने कहा कि पिछडे वर्ग के के आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 3 साल में 50 से ज्यादा ऐसे काम किए हैं, जो पिछले 50 साल में नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने पूरी दुनिया में देश की ताकत बढा दी है। सर्जिकल स्ट्राइक से हमने पूरी दुनिया में हमने संदेश दिया कि हम हमारी सीमा की सुरक्षा के लिए गंभीर हैं और देश की सुरक्षा पर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। शाह ने कहा कि काफी समय से लटका हुआ वन रैंक वन पेंशन हमारी सरकार ने एक साल में ही लागू किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष की दुनिया में भी ग्लोबल लीडर बना। नोटबंदी से हमारी सरकार ने काला धन बाहर निकाला। आज भारत विश्व में सबसे तेज गति से बढती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान अमित शाह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। अमित शाह ने यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था सुधारने में थोडा समय लगेगा। शाह ने कहा कि जनता भरोसा रखे, यूपी में कानून का राज होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement