Advertisement
राजस्थान रिफाइनरी इकाई का 96.4 प्रतिशत कार्य पूर्ण

राजस्थान रिफाइनरी के मुख्यकार्यकारी अधिकारी कमलाकर आर विखार व सीएफओ इन्द्रजीत दासगुप्ता ने बताया कि राजस्थान रिफाइनरी (एचआरआरएल) कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि रिफाइनरी का समग्र रूप से 90.3 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है जिसमें रिफाइनरी इकाई का 96.4 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है वहीं रिफाइनरी के लिए मूंदड़ा पोर्ट पर अरब मिक्स से क्रूड टेंक (सीओटी) तक रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की पहली खेप आ गई है और यह मूंदड़ा पोर्ट के 6 टेंकों से पाइपलाईन के माध्यम से रिफाइनरी तक पहुंचेगी। रिफाइनरी में ओबीई कार्य 99.8 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
सीएमडी एचपीसीएल विकास कौशल ने बताया कि राजस्थान सरकार के सहयोग व समन्वय से रिफाइनरी कार्य प्रगति पर है। रिफाइनरी में मेहसाना भटिण्डा गैस पाइपलाईन (एमबीपीएल) से गैस आना शुरु होने के साथ ही फ्लेयर सिस्टम शुरु होने से टेस्टिंग प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी के नाचना रिजर्व वायर से पाइपलाईन से पानी आने लगा है।
टी. रविकान्त ने बताया कि पेट्रोलियम विभाग द्वारा लगातार समन्वय बनाते हुए रिफाइनरी को गति दी जा रही है। राजस्थान रिफाइनरी की खास बात यह है कि जीरो लिक्विड इफ्लूएंट डिसचार्ज है जिसका सीधा सीधा मतलब है कि इस रिफाइनरी में प्रसंस्करण के दौरान किसी तरह का वेस्टेज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बालोतरा से पचपदरा 12 किमी तक रेल्वे व पचपदरा से रिफाइनरी साइट तक एचआरआरएल द्वारा रेल्वे लाइन बिछाई जाएगी। रिफाइनरी से प्रदेश में निवेश, रोजगार और रेवेन्यू ने नए अवसर होंगे।
बैठक में बालोतरा से रिफाइनरी तक रेल्वेलाईन बिछाने, बिजली सबस्टेशन, राज्य से आने वाले कच्चे तेल पर वेट कम करने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर राजस्थान रिफाइनरी की एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
टास्क फोर्स की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव व चेयरमेन आईजीएनपी अभय कुमार, प्रमुख सचिव उर्जा अजिताभ शर्मा, प्रमुख शासन सचिव वित वैभव गालरिया, राजस्व सचिव जोगाराम, पीएचईडी, पीड्ब्लूडी, रीको, उत्तर पश्चिम रेल्वे, एमओपीएनजी, कलेक्टर बालोतरा, संभागीय आयुक्त, आरएसएमएमएल, संयुक्त निदेशक पेट्रोलियम दिलीप राज शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


