95 employees working in sewer and septic tank cleaning works got registration and profiling done.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीवर एवं सेप्टिक टैंक क्लीनिंग वर्क्स में कार्यरत 95 कर्मचारियों ने करवाया पंजीयन व प्रोफाईलिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 07 फ़रवरी 2024 8:57 PM (IST)
सीवर एवं सेप्टिक टैंक क्लीनिंग वर्क्स में कार्यरत 95 कर्मचारियों ने करवाया पंजीयन व प्रोफाईलिंग
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर जयपुर में नमस्ते योजना के तहत बुधवार को सीवर एवं सेप्टिक टैंक क्लीनिंग वर्क्स में कार्यरत 95 कर्मचारियों के पंजीयन, प्रोफाईलिंग की गई। आयुक्त नगर निगम ग्रेटर रूकमणि रियाड़ ने बताया कि नमस्ते योजना के तहत सीवर एवं सेप्टिक टैंक क्लीनिंग वर्क्स में कार्यरत 95 कर्मचारियों का पंजीयन, प्रोफाईलिंग किया गया। उन्होंने बताया कि लालकोठी विधानसभा के पास स्थित गैराज शाखा में 07 फरवरी 2024 से 09 फरवरी 2024 तक नमस्ते योजना के तहत कैम्प आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जोन, वार्ड में सीवर जेटिंग मषीनों, सीवर कार्य एवं सेप्टिक टैंक क्लीनिंग वर्क्स से जुड़े हुए समस्त सरकारी, निजी कर्मचारियों को पंजीयन, प्रोफाईलिंग करवाने हेतु दोपहर 2 बजे से उक्त कैम्प में आधार कार्ड के साथ पंजीयन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement