नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कालेधन, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी का कदम उठाया। गौरतलब है कि अमान्य हो चुके 500 और 1000 के 15.4 लाख करोड में से करीब 90 फीसदी यानी 14 लाख करोड रुपए जमा हुए हो चुके हैं। गौरतलब है कि 8 नवंबर को पीएम मोदी अचानक टीवी के जरिए जनता से रूबरू हुए और 500 एवं 1000 के नोटों अवैध घोषित कर दिया। तब सरकार को उम्मीद थी इस कदम से कालेधन पर लगाम लगेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार को उम्मीद थी कि कालेधन के रूप में रखे कम से कम 3 लाख करोड रुपए मूल्य के पुराने नोट बैंकों में वापस नहीं आएंगे। लेकिन अब तक करीब 14 लाख करोड रुपए मूल्य के पुराने नोट बैंक में जमा हो गए हैं। अभी भी बैंकों में पुराने नोट जमा कराने के लिए दो दिन शेष है।
लेकिन इससे सरकार को एक फायदा है। जिन खातों में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा हुए हैं, उन पर सरकार को भारी-भरकम टैक्स मिलेगा। वहीं नोटबंदी के बाद कई लोगों ने हवाला और अन्य माध्यमों से अपने कालेधन को सफेद करने की कोशिश की है। अब तक 703 करोड रुपए के नए नोट जब्त किए जा चुके हैंं। वहीं बैंकों में इतना पैसा जमा होने से सरकार को एक लाभ और है।