9-Year-Old Boy Bitten by Cobra While Retrieving Items from Home Cupboard; Condition Improving-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर की अलमारी से सामान निकालते समय 9 वर्षीय बालक को कोबरा ने डंसा, हालत में सुधार

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जुलाई 2026 4:11 PM (IST)
घर की अलमारी से सामान निकालते समय 9 वर्षीय बालक को कोबरा ने डंसा, हालत में सुधार
बेहोशी की हालत में बयाना उपजिला अस्पताल लाया गया, चिकित्सकों के त्वरित उपचार से स्वास्थ्य में सुधार । बयाना। रुदावल क्षेत्र के नरीपुरा गांव में घर की अलमारी से सामान निकालते समय 9 वर्षीय बालक को कोबरा सर्प ने पैर की उंगलियों में डंस लिया। और सर्प दीवाल में ही जा छुपा । सर्पदंश के बाद बालक की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल बयाना उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बिना देर किए उपचार शुरू किया। बयाना उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ जोगेन्दर गुर्जर की निगरानी में चल रहे इलाज के बाद अब बालक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पीड़ित बालक की पहचान रुहान पुत्र रामकिशोर (9 वर्ष), जाति बंजारा, निवासी नरीपुरा, रुदावल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने समय पर अस्पताल पहुंचाने को बालक के स्वास्थ्य लाभ का प्रमुख कारण बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement