9-10 new cases of corona every minute in Los Angeles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लॉस एंजेलिस में प्रत्येक मिनट कोरोना के 9-10 नए मामले

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 दिसम्बर 2020 2:57 PM (IST)
लॉस एंजेलिस में प्रत्येक मिनट कोरोना के 9-10 नए मामले
लॉस एंजिल्स| लॉस एंजिलेस काउंटी में औसतन नौ से 10 लोग हर मिनट घातक कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट ने काउंटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि यहां सोमवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 13,661 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 733,325 पहुंच गई है। इसी दौरान कोरोनावायरस से 73 लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,555 हो गई है। यहां वर्तमान में अस्पतालों में 6,914 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 20 प्रतिशत मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement