8 people killed in same family after land mines blast in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जनवरी 2018 5:45 PM (IST)
पाकिस्तान में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली क्षेत्र में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। विस्फोट के समय ये लोग अपने वाहन से इलाके से गुजर रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रशासनिक प्रवक्ता अरबाब अली ने बताया, "विस्फोट सुबह आठ बजे तब हुआ जब वाहन अफगानिस्तान की सीमा से लगी खुर्रम एजेंसी से गुजर रहा था।" उन्होंने कहा कि विस्फोट में पांच महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। एक अन्य घायल व्यक्ति को पेशावर के अस्पताल ले जाया गया है।
यह विस्फोट ऐसे क्षेत्र में हुआ है जो शिया बहुल इलाका है। इस समुदाय को कई बार निशाना बनाया गया है। अली ने हालांकि कहा कि मंगलवार विस्फोट में मारे गए सभी लोग सुन्नी समुदाय के थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement