8 people dead, 9 missing in China building collapse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन की इमारत ढहने से 8 लोगों की मौत, 9 लापता

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 4:25 PM (IST)
चीन की इमारत ढहने से 8 लोगों की मौत, 9 लापता
बीजिंग| चीन के जिआंगसु प्रांत के सूजौ शहर में एक होटल का एक हिस्सा ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग लापता हैं। यह हादसा सोमवार को दोपहर 3.33 बजे हुआ। बचाव मुख्यालय के अनुसार, सोमवार को इस हादसे के दौरान 23 लोग फंस गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे तक 14 लोगों का पता लगा लिया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, पांच की हालत स्थिर है, जबकि नौ लोग लापता हैं।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जहां होटल स्थित है, एक अनधिकृत नवीनीकरण के कारण पतन हुआ है।
इमारत ढहने के कारणों की आगे की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement