78,000 private schools will get untrained teachers training-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

78 हजार निजी विद्य‌ालयों के अप्रशिक्षित शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2017 8:02 PM (IST)
78 हजार निजी विद्य‌ालयों के अप्रशिक्षित शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग
जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों के निजी एवं राजकीय विद्यालयों में अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण की पहल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दृष्टि से अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि इससे देश में शिक्षा के स्तर में तेजी से सुधार होगा। देवनानी ने शासन सचिवालय स्थित एनआईसी के वीडियो काॅन्फ्रेस कक्ष में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से संवाद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 78 हजार निजी विद्यालयों में अप्रशिक्षित शिक्षक हैं, केन्द्र सरकार की योजना के अंतर्गत उनका पंजीकरण करवाकर उनके प्रशिक्षण देना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालयों में स्थायी पद पर कार्यरत न के बराबर अप्रशिक्षित शिक्षक हैं। केन्द्र सरकार ने अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण की जो पहल की है, उससे देश में अब कोई भी शिक्षक अप्रशिक्षित नहीं रहेगा। जावड़ेकर ने बुधवार को देशभर के शिक्षा मंत्रियों से लर्निंग आउटकम, विद्यालयों में अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण, नो डिटेंशन पाॅलिसी, स्वच्छता रैंकिंग में विद्यालयों के भाग लेने आदि पर वीडियो काॅन्फ्रेन्स की। उन्होने वीडियो काॅन्फ्रेन्स में देश के लगभग सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से संवाद किया तथा कहा कि केन्द्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) में संशोधन कर राज्यों के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण का आखिरी अवसर दिया है। अप्रशिक्षित शिक्षकों को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को अपने यहां के अप्रशिक्षित शिक्षकों का 15 सितंबर तक नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) में पंजीकरण कराना होगा। एनआईओएस के आॅनलाइन प्लेटफाॅर्म पर शिक्षक प्रशिक्षण से संबंधित टेक्स्ट और आॅडियो-विजुअल पाठ्य सामग्री तो उपलब्ध होगी ही, शिक्षकों के लेक्चर और उनसे बातचीत का लिंक भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement