700 Crores Undisclosed Income Found In Raids On Tamil Nadu Distilleries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Income Tex Raid : तमिलनाडु में आयकर विभाग की कार्रवाई, 700 करोड़ की टैक्स चोरी का पता लगाया

khaskhabar.com: रविवार, 11 अगस्त 2019 11:53 AM (IST)
Income Tex Raid : तमिलनाडु में आयकर विभाग की कार्रवाई, 700 करोड़ की टैक्स चोरी का पता लगाया
चेन्नई। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने तमिलनाडु में 62 जगह छापेमारी कर के 700 करोड़ की टैक्स चोरी का पता लगाया। आयकर विभाग को पिछले काफी समय से इस बात की जानकारी मिल रही थी कि तमिलनाडु का एक ग्रुप जो शराब के व्यवसाय में है वो माल को सस्ते दामों पर खरीदता है लेकिन शराब बनाने में आने वाले खर्चों को ज्यादा दिखाता था और साथ ही कच्चा माल बिल पर ज्यादा कीमत दिखाता था। व्यापारी माल स्पलायर को पैसे चेक से या आरटीजीएस के जरिए देता और वापिस कैश ले लिया करता था। तमिलनाडु के एसएनजे ग्रुप ने पिछले 6 सालों में 400 करोड़ की टैक्स चोरी की। इन्कम टैक्स ने एसएनजे ग्रुप पर 55 जगह छापेमारी की जिसमें चेन्नई, कोयम्बटूर, तजांवूर, केरला, आंध्रा प्रदेश और गोवा है। छापेमारी में इनकम टैक्स ने कार से 4.5 करोड़ रुपए कैश भी बरामद किए। इसी छापेमारी के दौरान विभाग को जानकारी मिली की तमिलनाडु में दूसरा शराब का ग्रुप भी इसी तरह टैक्स की चोरी कर रहा है। इस जानकारी के बाद विभाग ने चेन्नई और कराईकल समेत 7 जगहों पर छापेमारी की, इस छापेमारी में 300 करोड़ की टैक्स की चोरी का पता चला। छापेमारी अभी भी चल रही है।
इससे पहले इन्कम टैक्स ने मेघालय में भी बेनामी पेट्रोल पंप चलाने वाले लोगों को भी पकड़ा था। ये व्यापारी मेघालय के रहने वाले लोगों को बहला फुसला कर उनके नाम पर पेट्रोल पंप चला रहे थे, क्योंकि मेघालय के लोगों और आदिवासियों को इन्कम टैक्स से छूट मिली हुई है। इसी का फायदा उठा कर ये व्यापारी राज्य सरकार और इन्कम टैक्स विभाग को करोडों का चूना लगा रहे थे। इन्कम टैक्स ने इनके पास से 2 करोड़ रुपए भी बरामद किए जोकि पानी की टंकी में छिपा कर रखे गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement