7 killed in US shooting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका में गोलीबारी में 7 की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 11:43 AM (IST)
अमेरिका में गोलीबारी में 7 की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका के विस्कोसिन प्रांत में एक कंपनी के परिसर में गोलीबारी के एक मामले में संदिग्ध हमलावर समेत सात लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गोलीबारी की घटना बुधवार को बियर बनाने की कंपनी मोल्सन कूर्स के मिलवाउकी परिसर में हुई। मिलवाउकी जर्नल सेंटीनल के अनुसार, कंपनी ने परिसर में अपने कर्मियों को हमलावर की मौजूदगी की सूचना मेल द्वारा दी। मिलवाउकी पुलिस विभाग ने कई ट्वीट्स कर कहा कि वह इस संवेदनशील मामले की जांच कर रहा है और लोगों को क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह कर रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement