7 killed in road accident in Indonesia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2023 3:37 PM (IST)
इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत
जकार्ता। इंडोनेशिया के बेंग्कुलु प्रांत में एक मिनीबस के ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। एक स्थानीय यातायात पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई जब ट्रक मुकोमुको से प्रांत की राजधानी बेंग्कुलु की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने एक मिनीबस को टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग सवार थे। मुकोमुको यातायात पुलिस प्रमुख रूली ज़ुल्ध फ़रमाना ने कहा कि आगे की जांच अभी भी जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement