7 killed, 12 injured in road accident in Assam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असम में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत, 12 घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2023 4:08 PM (IST)
असम में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत, 12 घायल
गुवाहाटी। असम के तिनसुकिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात जिले के काकोपत्थर इलाके के पास बोर्डिरक तिनियाली में हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, डूमडूमा के साप्ताहिक बाजार से यात्रियों को लेकर जा रहा एक वाहन राजमार्ग पर ट्रक से टकरा गया। घटना के समय ट्रक चालक कथित तौर पर नशे में था।
सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया, ''उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।''
इस बीच, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement